Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, कहा – प्रेमी का चेहरा देखने के बाद ही नीचे आऊंगी

Bokaro : राज्य में एक बार फिर से मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है. मामला गोमिया प्रखंड से है....

मोबाइल टावर

Bokaro : राज्य में एक बार फिर से मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है. मामला गोमिया प्रखंड से है. जहां गोमिया ललपनिया मुख्य मार्ग में ढेढें गांव में एक युवती अपने प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गयी. बताया जाता है की युवती लालपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की है. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है युवती का कहना है कि प्रेमी जब तक यहां नहीं आ जाता और जब तक उसका चेहरा नहीं देख लेती तब तक वह मोबाइल टावर से नहीं उतरेगी. क्षेत्र में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई है.

टावर से नीचे आने कहा जा रहा

वहीं आसपास की ग्रामीण महिलाओं की भीड़ टावर के समीप है. युवती को बार-बार टावर से नीचे आने के लिए कहा जा रहा है लेकिन वह नहीं उतर रही है. इस तरह की घटना बिहार और यूपी में देखने को मिलती थी लेकिन आज यह घटना झारखंड के बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत देखने को मिल रही है कि किस तरह एक प्रेमिका अपनी प्रेमी के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है.

 

ALSO READ : केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *