बोकारो: पेटरवार प्रखंड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bokaro: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान...

Petarwar Block
गिरफ्तार प्रधान सहायक

Bokaro: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है.

स्कूल में शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत की मांग

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह की शिकायत पर की गई है. बताया जा रहा है कि स्कूल में शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य के बदले में प्रधान सहायक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में कर दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष जाल बिछाया गया. गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में गुलाम रसूल को केमिकल लगे हुए आठ हजार रुपये थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में लकड़बग्घे ने व्यक्ति को किया लहूलुहान, अस्पताल में चल रहा इलाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *