Bokaro: चंदनकियारी के सिलफोर पंचायत स्थित तिलाटांड़ गांव में पूर्व विधायक और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. हारू रजवार की 103वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई.
झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका
मुख्य अतिथि JLKM के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार ने कहा कि स्व. हारू रजवार ने चंदनकियारी के साथ पूरे झारखंड में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने स्व. विनोद बिहारी महतो, एके राय और शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन को मजबूती दी.
शिक्षा के प्रसार पर दिया जोर
अर्जुन रजवार ने कहा कि स्व. हारू रजवार ने शिक्षा के प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं और चंदनकियारी इंटर महाविद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया. मौके पर महेश्वर रजवार, सूर्यकांत रजवार, मानिक रजवार, आनंद रजवार समेत कई लोग मौजूद रहे. लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
ALSO READ: 11 हजार से ज्यादा NHM कर्मियों को मिल सकता है EPF का लाभ, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया नया प्रस्ताव
