बोकारो: उन्नति योगा ग्रुप का पांचवां स्थापना दिवस, मुखिया ने कहा- ‘स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग बेहद जरूरी’

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब दुर्गा मंडप में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं की प्रतिष्ठित योग संस्था उन्नति योगा ग्रुप का पांचवां...

Bokaro: Unnati Yoga Group celebrates its fifth foundation day; head says, "Yoga is essential for a healthy body and a peaceful mind."

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब दुर्गा मंडप में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं की प्रतिष्ठित योग संस्था उन्नति योगा ग्रुप का पांचवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं. समारोह के दौरान मुखिया और संस्था की सचिव अलका तिवारी ने योग के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास के लिए पुनीता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में मुखिया चंदना मिश्रा ने महिलाओं को योग से जुड़ने की सराहना करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग बेहद जरूरी है. महिलाओं का इस प्रकार एकजुट होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है.

यह भी पढ़ें: 15वीं पूर्वी क्षेत्रीय स्थायी समिति की बैठक: भुवनेश्वर में जुटे झारखंड समेत चार राज्यों के शीर्ष ब्यूरोक्रेट्स और केंद्र के अधिकारी, माओवाद व ड्रग्स पर कड़ा प्रहार

परिसर के समीप महिलाओं के लिए शौचालय की मांग

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्य अतिथि के समक्ष एक महत्वपूर्ण समस्या रखते हुए बोकारो क्लब दुर्गा मंडप परिसर के समीप महिलाओं के लिए एक सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग रखी. इस पर मुखिया ने जल्द ही सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. स्थापना दिवस के इस विशेष मौके पर रानी, अंजू, अंजली, सरिता, रीना, नारायणी, राधा, पिंकी, बसंती और अनीता मिश्रा सहित संस्था से जुड़ी कई अन्य स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं. मौके पर केक काटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस की खुशियां बांटी गई.

यह भी पढ़ें: गुमला: पालकोट में ज्वेलरी व्यवसायी से करीब 30 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *