रांची : बोकारो युवती लापता केस मामले में मां रेखा देवी की हेवीयस कार्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने डीजीपी को आज शाम चार बजे तक सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया है. दरअसल रेखा देवी के ससुर को उठाकर हवालात में पुलिस ने मारपीट की जहां उनको ब्रेन हेमरेज हो गया. आज सुनवाई के दौरान मामले को सूचीबद्ध करते हुए रेखा देवी के ससुर संपत महतो के इलाज से जुड़े कागजात को अदालत में पेश करने को कहा, जहां अधिवक्ता विंसेट रोहित मार्की ने अदालत को बताया कि बोकारो पुलिस संदिग्ध दिनेश महतो को डिटेन करने की जगह उनके ही परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहे हैं, वही पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है और गंभीर चोट आई है जिसके बाद अदालत ने नाराजगी जताई और डीजीपी को इस बाबत जवाब देने को लेकर सशरीर हाजिर होने को कहा है.
बोकारो युवती लापता केस : आज शाम 4 बजे तक DGP को सशरीर हाजिर होने का आदेश
रांची : बोकारो युवती लापता केस मामले में मां रेखा देवी की हेवीयस कार्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट...
सम्बंधित ख़बरें
