बोकारो: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

Bokaro: बालीडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से...

Balidih Police Station
गिरफ्तार युवक

Bokaro: बालीडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आवेदिका के बयान के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या-90/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिशन स्कूल कुर्मीडीह निवासी 19 वर्षीय राहुल तिर्की को गिरफ्तार किया है.

मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को बालीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने लिखित आवेदन देकर राहुल तिर्की नामक युवक के खिलाफ शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. जब महिला ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके अलावा महिला ने आरोपी पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का भी आरोप लगाया. पुलिस ने मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई. इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद भोक्ता, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, हवलदार शोभापति मिंज तथा आरक्षी मरियानुस जोजो शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: तम्बाकू नियंत्रण कानून के अनुपालन हेतु जिला प्रशासन का सघन जांच अभियान, 5 प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *