Click Here
Click Here
Click Here

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए ब्रजेंद्र कुमार पुरस्कृत

Bokaro: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जागरुकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभाग व कार्यालय के पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा किये गये...

Bokaro: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जागरुकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभाग व कार्यालय के पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों के आलोक में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. रांची के डोरण्डा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य भर से आए विभिन्न विभागों के नामित पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया.

उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के सी.एस.ई राजकीय महिला पोलिटेकनिक जमशेदपुर के व्याख्याता ब्रजेंद्र कुमार को निषिद्ध मादक पदार्थो के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जागरुकता अभियान उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बता दें कि ब्रजेंद्र कुमार बोकारो के सेक्टर थर्ड निवासी के निवासी हैं, जो पहले बोकारो महिला पोलिटेकनिक में पदस्थापित थे.

ALSO READ : हजारीबाग पुलिस का राज्य स्तर पर बजा डंका: कनीय अवर निरीक्षक रौशन कुमार वर्णवाल ने फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *