Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING – रांची से लेकर पलामू तक अलर्ट,  केंद्रीय बलों की सात कंपनियां तैनात करने के लिए गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Ranchi: झारखंड में आगामी मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली...

Ranchi: झारखंड में आगामी मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के संवेदनशील जिलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सात कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया गया है. इस संबंध में डीजीपी  कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर बलों की जिलावार प्रतिनियुक्ति की सूची साझा की गई है.

गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच समन्वय

जारी आदेश के अनुसार, झारखंड सरकार के अपर सचिव द्वारा 16 जून को भेजे गए अनुरोध पत्र के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई की. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बलों की तैनाती की मंजूरी दी है. इसके बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तैनाती आदेश जारी कर दिया.

सात केंद्रीय बलों की कंपनियों को किया जाएगा तैनात

– रैपिड एक्शन फोर्स: 02 कंपनियां

– सशस्त्र सीमा बल: 03 कंपनियां (इन-सीटू)

– केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल: 02 कंपनियां (इन-सीटू)

– यह सभी जवान 25 जून से 27 जून तक राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात रहेंगे.

Read Also: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन करेंगी सम्मान ग्रहण

झारखंड के 6 प्रमुख जिलों में इन कंपनियों को तैनात किया गया है

– रांची: एक रैफ कंपनी.

– हजारीबाग: एक रैफ कंपनी, और एक एसएसबी कंपनी.

– जमशेदपुर: एक एसएसबी कंपनी.

– गिरिडीह: एक सीआरपीएफ की कंपनी. 

– लोहरदगा: एक एसएसबी की कंपनी.

– पलामू: एक सीआरपीएफ की कंपनी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *