Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आगामी प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित होगी. गृह सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक आगामी तीन जून को आयोजित होगी. पहले यह बैठक 29 मई को होने वाली थी. जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. अब यह हाई लेवल समीक्षा बैठक तीन जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी.
नक्सल सरेंडर पॉलिसी, एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन समेत सात मुद्दे पर होगी चर्चा :
- PSARA से लंबित मामलों की समीक्षा : निजी सुरक्षा एजेंसियों (Private Security Agencies Regulation Act) से जुड़े रुके हुए मामलों का निपटारा.
- नक्सल सरेंडर पॉलिसी : आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभों की वर्तमान स्थिति की जांच.
- अभियोजन स्वीकृति : लंबित अभियोजन स्वीकृति से संबंधित मामलों की समीक्षा ताकि कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जा सके.
- विधानसभा आश्वासन : राज्य विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए लंबित आश्वासनों और उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा.
- एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन : नशामुक्त समाज और ड्रग्स के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान पर विस्तृत चर्चा और रणनीति.
- सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम : आम जनता द्वारा दर्ज कराई गई लंबित शिकायतों के निवारण की स्थिति.
- कोर्ट केस : न्यायालयों में लंबित विभिन्न सरकारी और विभागीय मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा.
ALSO READ : 25 वर्षों से फरार दुर्दांत अपराधी रामदेव उरांव ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

