दो किलोमीटर लंबे सड़क का विधायक सुखराम उरांव ने किया भूमिपूजन

Chaibasa : जिला के लांजी क्षेत्र में शनिवार को दो किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन विधायक सुखराम...

Chaibasa : जिला के लांजी क्षेत्र में शनिवार को दो किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन विधायक सुखराम उरांव ने की. मौके पर उरांव ने कहा, यह सड़क सिर्फ पत्थर और डामर नहीं है, बल्कि क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाने और विकास को नई दिशा देने का रास्ता है.

कुचाई में सड़क निमार्ण जल्द शुरू होगा

विधायक ने घोषणा की कि सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा. इस सड़क के बनने से लांजी क्षेत्र के लोगों को शिक्षा और स्वास्थय सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी. उरांव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव, हर टोला तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थय और रोजगार की सुविधा पहुंचे. भूमिपूजन कार्यक्रम में मुखिया रघुनाथ गुंदुवा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

 

ALSO READ : BREAKING : गृह विभाग की समीक्षा बैठक 3 जून को, सरेंडर पॉलिसी, एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन समेत सात मुद्दे पर होगी चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *