BREAKING: गृह मंत्रालय ने जारी की IPS अधिकारियों की कैडर सूची, झारखंड को मिले छह नए आईपीएस

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-I डिवीजन) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)...

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-I डिवीजन) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चुने गए अधिकारियों के कैडर आवंटन की आधिकारिक अधिसूचना एक जून को जारी कर दी है. गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी इस अधिसूचना के तहत देशभर के सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी और प्राथमिकताओं के आधार पर राज्य कैडर आवंटित किए गए हैं. इस सूची में।झारखंड राज्य।को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने के लिए छह नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं.

झारखंड कैडर पाने वाले नए आईपीएस अधिकारी:

– झारखंड कैडर पाने वाले आईपीएस में दो होम स्टेट के अधिकारी है. जबकि चार अधिकारी अन्य राज्यों से आकर यहाँ अपनी सेवाएं देंगे.

– करन कुमार: रैंक-174, श्रेणी सामान्य, गृह राज्य- झारखंड

– काबिल भार्गव: रैंक-122, श्रेणी- सामान्य, गृह राज्य- दिल्ली

– पुलकित बंसल: रैंक- 155, श्रेणी- सामान्य, गृह राज्य- दिल्ली

– मानसी सिंह: रैंक-168 श्रेणी- सामान्य, गृह राज्य- उत्तर प्रदेश

– कर्मवीर नरवाडिया- रैंक- 795, श्रेणी- अनुसूचित जाति, गृह राज्य- राजस्थान

– सौरभ राजेंदु: रैंक – 199, श्रेणी -सामान्य, गृह राज्य झारखंड.

झारखंड के मूल निवासी जो दूसरे राज्यों में देंगे सेवा:

इस सूची में झारखंड का एक और नाम शामिल है, जिन्होंने सफलता पाई लेकिन कैडर नियमों के तहत उन्हें दूसरे राज्य में भेजा गया है. जिनमें राज कुमार महतो है, इनका गृह राज्य झारखंड है, लेकिन इन्हें केरल कैडर आवंटित किया गया है. इस अधिसूचना 147 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं. सबसे ज्यादा अधिकारियों का आवंटन उत्तर प्रदेश, असम-मेघालय और पश्चिम बंगाल कैडर में हुआ है. टॉप रैंकर्स में शामिल बी. शिवाचंद्रन (रैंक 23) को उनका गृह राज्य तमिलनाडु मिला है, जबकि वैभव सिंह (रैंक 82) को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है.

जाने किस राज्य को कितने नए आईपीएस मिले.

– उत्तर प्रदेश: 17
– पश्चिम बंगाल:12
– असम-मेघालय: 9
– आंध्र प्रदेश: 9
– मध्य प्रदेश: 9
– महाराष्ट्र: 8
– तमिलनाडु: 7
– बिहार: 7
– झारखंड: 6
– राजस्थान: 6
– कर्नाटक: 5
– पंजाब: 4
– केरल: 4
– नागालैंड: 3

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *