मजदूर की मौत पर मजदूरों की एकता और युनियन के दवाब में मृतक परिवार को BSL का ऑफर लेटर

Bokaro : सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के एस एम एस 1 कास्टर में मेसर्स प्रोटेक्टिव जेनरल इन्जीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मे कार्यरत ठेका मजदूर...

Bokaro : सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के एस एम एस 1 कास्टर में मेसर्स प्रोटेक्टिव जेनरल इन्जीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मे कार्यरत ठेका मजदूर रामजी सिंह की कार्य दुर्घटना के कारण मौत हो गई, मौत के उपरांत मृतक के आश्रित को स्थायी नियोजन की मांग पर प्रबंधन की वही पुरानी टालमटोल की ड्रामेबाजी घंटो तक जारी रही, संवेदनहीन प्रबंधन के मजदूर विरोधी मानसिकता के कारण मृतक मजदूर का पार्थिव शरीर घंटो न्याय की बाट जोहता रहा.

मजदूर एकता रंग लाई, मृतक कर्मी के परिवार को मिला सहारा

मजदूरों का नेतृत्व कर रहे क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा के संयुक्त महामन्त्री आर के सिंह और रमेश प्रसाद राय ने महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर महामन्त्री के निर्देशानुसार प्रबंधन को 02 बजे तक का अल्टीमेटम दिया, मजदूरो के आक्रोश एवं युनियन के दवाब के कारण आखिरकार अपराह्न लगभग 02 बजे प्रबंधन ने मृतक की पत्नी सीमा देवी को स्थाई नियोजन पत्र सौंपा गया. मौके पर रमेश प्रसाद राय के साथ आर के सिंह, शम्भु प्रसाद,सत्येन्द्र सिंह, राजीव सिंह, सुनील महतो, टिंकू मिश्रा, संतोष सिंह,संतोष कुमार, अम्बेदकर कुमार, इरफान समेत सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे.

Also Read : सस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के भैया बहनो ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *