Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्रः मुकदमेबाजी से उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों की दुर्गति बनी हुई है- सुदिव्य कुमार सोनू

रांची: बजट सत्र के नौवें दिन प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिए नीड बेस्ड शिक्षकों का मामला उठाया. कहा कि पॉलिटेक्निक में...

रांची: बजट सत्र के नौवें दिन प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिए नीड बेस्ड शिक्षकों का मामला उठाया. कहा कि पॉलिटेक्निक में नीड बेस्ड शिक्षकों की बहाली में दो शर्तें रखी गई हैं. उसमें एमफिल, एमटेक को 15 अंक दिया गया है, जबकि बीटेक को 10 अंक. ऐसे में एक बच्चे की भी बहाली नहीं हो पाएगी. सरकार इसकी अधियाचना वापस ले और इस पर विचार करे. बेस को 50 मार्क्स देना चाहिए. बेस को तोड़ने का काम हो रहा है. एआईसीटीई के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. ऐसे में फिर कोई कोर्ट जाएगा, फिर आप मानिएगा.

इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि मुकदमेबाजी में उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी की दुर्गति बनी हुई है. जेपीएससी भी पांच अंक से अधिक वेटेज नहीं देने की बात कह चुका है. यह नियुक्ति नियमित बहाली या 65 साल करने के लिए है. यूजीसी की गाइडलाइन का पालन किया गया है. तकनीकी तौर पर किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा.

देवेंद्र कुंबर ने देर में पथ निर्माण का मामला रखा. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि फिलहाल इस पथ का स्वामित्व ग्रामीण विकास विभाग के पास है. इसकी डिफॉल्ट लाइबिलिटी 2027 तक है. इसके बाद पथ के हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाएगी.

Also Read: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट मामला: रामगढ़ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

आखिर ललन पांडेय कौन है जिसने खास गैर मजूरआ जमीन की रजिस्ट्री कराईः उमाकांत

उमाकांत रजक ने चास के नारायणपुर में खास गैर मजूरआ जमीन की रजिस्ट्री का मामला उठाया. कहा कि खास गैर मजूरआ जमीन पर ललन पांडेय ने 16.82 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली. इस जमीन को बेचने वाला कौन है.

इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि फॉरेस्ट विभाग द्वारा जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई की गई है. फिलहाल कोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. मामला सब ज्यूडिस है. जमीन की बिक्री किसने की है, इसके कागजात उपलब्ध नहीं हैं.

स्पीकर ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है.

इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि यूपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी जानी चाहिए. कहा कि तेल भी अमेरिका की परमिशन से खरीदना पड़ता है. पीएम मोदी को इस पर कठोर कदम उठाना चाहिए.

सीपी सिंह ने कहा कि रजरप्पा में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने पुलिस द्वारा पीटा गया, जो सही नहीं है. इटखोरी में सीओ डंडा चलाती नजर आई.

वहीं नवीन जायसवाल ने कहा कि विधानसभा से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली चलती है. क्या गुंडा राज है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *