बजट सत्र: बिजली समस्या का कहां होगा समाधान: जयराम

रांचीः झारखंड विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के 12 वें दिन जयराम महतो ने बिजली की समस्या को सदन में...

रांचीः झारखंड विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के 12 वें दिन जयराम महतो ने बिजली की समस्या को सदन में रखा। कहा कि पोल लगाने., तार बदलने, ट्रांसफरमर बदलने के लिए कहा शिकायत करेंगे। इस पर नवीन जायसवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था फ्री नहीं है। हर महीना बिजली बिल दिया जाता है। 24 घंटा में ट्रांसफरमर नहीं बदला तो दंज का भी प्रावधान है। इस मंत्री योगेंद्र प्रताप ने कहा कि कार्यपालक अभियंता के पास शिकायत कर सकते हैं। शिकायत का निवारण भी होगा। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि टॉल फ्री नंबर जारी होना चाहिए। जयराम ने कहा कि ग्रामीणों को फाइन के रूप में अतिरिक्त दबाव दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि 200 यूनिट बिजली फ्री दे रहे हैं। मानक के अनुसार चार्ज लिया जाता है। अब जीपीएस लगे वाहनों से ट्रांसफॉरमर पहुंचाया जाएगा।

राज्य के सभी प्रखंडों में गोदाम का होगा निर्माणः इरफान

अरूप चटर्जी के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धान खरीद के एवज में वन टाइम पेमेंट किया जा रहा है। इस साल अब तक 50 फीसदी से अधिक धान का क्रय हो चुका है। 31 मार्च तक अधिक से अधिक धान की खरीदारी होगी। जरूरत पड़े तो धान खरीद खरीद का डेट भी बढ़ाया जा सकता है। बड़े पैमाने पर किसान पैक्स में आ रहे हैं। 831 धान क्रय केंद्र हैं। सभी प्रखंडों में गोदाम निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विचोलिय़ों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनवरी तक ही धान खरीद सुनिश्चित की जाए। बिहार से सटे जिलों में धान की खरीदारी अधिक हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *