Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: 14 मार्च को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, शनिवार की छुट्टी रद्द

रांची: झारखंड सरकार ने आगामी शनिवार (14 मार्च) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है....

रांची: झारखंड सरकार ने आगामी शनिवार (14 मार्च) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस दिन सचिवालय, संलग्न कार्यालय और राज्य सरकार के वे तमाम दफ्तर खुले रहेंगे जहां आमतौर पर शनिवार को छुट्टी रहती है. वर्तमान में झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र चल रहा है. यह सत्र 18 फरवरी से शुरू हुआ है और 18 मार्च तक चलना निर्धारित है. विधायी कार्यों की महत्ता को देखते हुए विधानसभा की बैठक 14 मार्च (शनिवार) को भी आयोजित की गई है. विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले कार्यों के त्वरित निष्पादन और सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की देरी को रोकने के लिए सरकार ने उस दिन को ‘कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *