Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू: मानव सेवा की अनोखी पहल, सिकल सेल पीड़ित ऋषभ के लिए मुकेश मुंडा ने किया रक्तदान

Bundu: उलगुलान मोर्चा के कार्यकर्ता मुकेश मुंडा ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल रांची स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर...

Bundu
सिकल सेल पीड़ित के लिए मुकेश मुंडा ने किया रक्तदान

Bundu: उलगुलान मोर्चा के कार्यकर्ता मुकेश मुंडा ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल रांची स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. उन्होंने ग्राम एदेलहातू निवासी उमेश मछुआ के 4 वर्षीय पुत्र ऋषभ मछुआ के लिए रक्तदान किया, जो सिकल सेल डिजीज से पीड़ित है.बताया गया कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित ऋषभ को प्रत्येक दो से तीन महीने में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है. मुकेश मुंडा ने बच्चे की जरूरत को देखते हुए आगे बढ़कर रक्तदान किया.

‘रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है’

रक्तदान के बाद मुकेश मुंडा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने स्वस्थ और सक्षम लोगों से स्वेच्छा से नियमित रक्तदान करने की अपील की.उन्होंने कहा कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है. यदि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएंगे तो जरूरतमंद मरीजों को रक्त के अभाव में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

ALSO READ : गिरिडीह: सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *