उप चुनाव : पांच राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर क्या है हाल?

By-election: पांच राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कहीं सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है तो कहीं...

By-election: पांच राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कहीं सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है तो कहीं वोटों की गिनती की जा रही है. प्रमुख दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस के उमेश हुल्लप्पा मेती आगे चल रहे हैं, जबकि दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस के समार्थ शमनूर मल्लिकार्जुन बढ़त बनाए हुए हैं. महाराष्ट्र की बारामती सीट पर एनसीपी की सुनेत्रा अजित पवार 87529 वोटों से आगे हैं. वहीं राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय शिवाजीराव कर्दिले बढ़त बनाए हुए हैं.

तीन सीटों के नतीजे घोषित, तीनों सीटें भाजपा ने जीती

इस बीच दो सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं. नागालैंड की कोरिडांग सीट पर भाजपा के दाओचियर इमचेन ने 3123 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा के जहर चक्रवर्ती 18290 वोटों से विजयी हुए हैं. इसके साथ ही गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को 30743 वोटों से जीत मिली है.

यह भी पढ़ें : बंगाल रिजल्ट पर घमासान, इरफान अंसारी बोले- लोकतंत्र ‘आउटसोर्स’ हो गया है

सुनेत्रा पवार की बड़ी बढ़त

महाराष्ट्र की दोनों ही सीटों पर मतदान प्रतिशत मध्यम स्तर का रहा, जिससे परिणामों को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है. पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर 58.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह सीट 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी. इस उपचुनाव में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं. बारामती में कुल 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन किसी बड़े राजनीतिक दल ने उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा है. चुनाव प्रचार के दौरान सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि देने के रूप में समर्थन की अपील की थी. क्षेत्र में पवार परिवार की मजबूत पकड़ को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ. यह सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के पिछले साल अक्टूबर में निधन के बाद रिक्त हुई थी. इस सीट पर भाजपा ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है. उनके मुख्य मुकाबले में एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाड़ी के संतोष चालके शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, भाजपा की जीत का दिल्ली में मना जश्न

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *