CCL पर नालों का अस्तित्व मिटाने का आरोप, दामोदर बचाओ आंदोलन ने उठाई आवाज

Bokaro: दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर फेज टू परियोजना के परियोजना...

Bokaro: दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर फेज टू परियोजना के परियोजना पदाधिकारी को आधिकारिक शिकायत पत्र भेजकर गहरी नाराजगी जताई है. संगठन ने गैंटीको और मोंटिको नाले के मूल स्वरूप को नष्ट किए जाने के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

उग्र आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

दामोदर बचाओ आंदोलन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो जनहित और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उग्र आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.

Also Read: SP ने चिराचास व पिंडराजोरा थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

नालों में गिराया जा रहा ओवर बर्डन

परियोजना पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गोविंदपुर फेज टू परियोजना के तहत गैंटीको और मोंटिको नाले को उनकी प्राकृतिक धारा से हटाकर पूरी तरह खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोप है कि इन नालों में लगातार ओवर बर्डन गिराया जा रहा है, जिससे उनका प्राकृतिक स्वरूप और जल प्रवाह समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है.

ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी हैं दोनों नाले

संगठन का कहना है कि दोनों नाले स्थानीय पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. यदि इनका अस्तित्व खत्म हुआ तो क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो सकता है, जिसका सीधा असर आसपास के गांवों पर पड़ेगा.

जांच और रोक लगाने की मांग

दामोदर बचाओ आंदोलन ने पूरे मामले की तत्काल जांच कराने और नालों को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि उनके प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखा जा सके.

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पत्र की प्रतिलिपि दामोदर बचाओ आंदोलन के संरक्षक सह विधायक सरयू राय और सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक को भी भेजी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *