जनगणना-2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, सर्वे में सहयोग की अपील

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) का काम तेज़ी से चल रहा है. 16 मई...

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) का काम तेज़ी से चल रहा है. 16 मई से शुरू हुआ यह अभियान 14 जून 2026 तक जारी रहेगा. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, परिवारों और अन्य जरूरी जानकारियों का संग्रह कर रहे हैं, साथ ही नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य भी किया जा रहा है. इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त-सह-नगर जनगणना पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न वार्डों में चल रहे सर्वे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और फील्ड में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: क्राइम ब्रेकिंग: सिमडेगा से नागपुर तक फैला अफीम का ‘काला साम्राज्य’, ₹1.92 करोड़ की खेप के साथ होटल मालिक गिरफ्तार!

सही जानकारी उपलब्ध कराएं

बैठक में प्रगणकों ने बताया कि कई इलाकों में लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. कुछ घरों में दरवाजे नहीं खोले जा रहे हैं, जबकि कई लोग सर्वे को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं. इससे डोर-टू-डोर सर्वे प्रभावित हो रहा है. अपर नगर आयुक्त ने चार्ज ऑफिसरों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और सर्वे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर और प्रगणक पहचान पत्र पहनकर ही सर्वे करें तथा हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करें. जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है. सरकार की कई योजनाएं जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती हैं. ऐसे में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है. नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: पलामू: 8 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, श्रम विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *