चाईबासा: शहर के व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, व्यापारिक हितों एवं शहर के विकास पर हुआ मंथन

Chaibasa: चक्रधरपुर, शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में शहर के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर...

चाईबासा

Chaibasa: चक्रधरपुर, शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में शहर के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर के विभिन्न व्यवसायों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया. इस दौरान क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी के पुत्र उदय मांझी भी उपस्थित रहे.

विस्तार से चर्चा की गई

बैठक में व्यापार से संबंधित विभिन्न समस्याओं, बाजार की वर्तमान स्थिति तथा शहर के व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित व्यापारियों ने आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए शहर के समग्र विकास और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. व्यापारियों ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही शहर में बेहतर व्यापारिक माहौल तैयार किया जा सकता है. बैठक के दौरान भविष्य की रणनीति, व्यापारियों के हितों की सुरक्षा तथा नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी व्यापारियों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया. अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने शहर के विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की.

AlsoRead:नेमरा की छांव से संसद के गलियारों तक, दिशोम गुरु जिसे राष्ट्र ने दिया सर्वोच्च सम्मान, मिट नहीं सकती संघर्ष की वह अमिट लकीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *