चाईबासाः शंकुल स्तरीय प्रबोधन वर्ग का हुआ सफल आयोजन,विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

CHAIBASA: जैंतगढ़ के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जगन्नाथपुर शंकुल स्तरीय प्रबोधन वर्ग (बाल संसद) का सफल आयोजन किया गया....

CHAIBASA
students provided with training

CHAIBASA: जैंतगढ़ के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जगन्नाथपुर शंकुल स्तरीय प्रबोधन वर्ग (बाल संसद) का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य शंकुल के अंतर्गत आने वाले सभी छह सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के बाल सांसदों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना था.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश्वर नायक, सचिव सर्वेश्वर प्रधान एवं प्रधानाचार्य रामशंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया.
प्रबोधन वर्ग में बाल संसद के अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्रियों की भूमिका, कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मंत्री अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देते हैं, उसी प्रकार विद्यालय के सर्वांगीण विकास और अनुशासन को बनाए रखना बाल संसद के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम के दौरान बाल संसद के अध्यक्षों ने विभिन्न विद्यालयों से आए भैया-बहनों का मार्गदर्शन किया तथा सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.बाहर से पधारे आचार्यों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर रामशंकर पाण्डेय, सुलक्षणा प्रधान, गायत्री सोलंकी, तुलसी दौराई बरु, के. गोप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यशाला में जगन्नाथपुर, कोटगढ़, हाटगहरिया, नोवामुंडी सहित विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों एवं बाल संसद के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
कार्यक्रम का सफल संचालन अंजलि साव ने किया, जबकि अंत में महेश्वर नायक ने सभी अतिथियों, आचार्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

ALSO READ:झारखंड में मानसून सक्रिय : भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी , तापमान में आएगी गिरावट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *