Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड : राज्य में सामान्य से 50 फीसदी कम हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Ranchi : झारखंड में इस साल मानसून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. जून के पूरे महीने में राज्य के...

सूखे खेत

Ranchi : झारखंड में इस साल मानसून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. जून के पूरे महीने में राज्य के किसान और आम लोग बादलों को तरसते रहे. मौसम विभाग के 1 जून से 1 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून की चाल काफी सुस्त रही है. जिससे खेती-किसानी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

खेती-किसानी के लिए चेतावनी

जून के महीने में आमतौर पर धान की बुवाई और बिचड़े गिराने का काम जोर-शोर से शुरू हो जाता है. लेकिन बारिश की इस बड़ी कमी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. खेतों में नमी की कमी के कारण धान की रोपनी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. अगर आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ, तो यह खरीफ फसल के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकता है. फिलहाल, झारखंड के अधिकांश जिले अभी भी इंद्रदेव की कृपा का इंतजार कर रहे हैं.

जून में बारिश का हाल

झारखंड में इस अवधि के दौरान औसतन सामान्य वर्षापात 197.8 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तव में सिर्फ 99.8 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है. यानी पूरे राज्य में औसत रूप से 50 फीसदी की भारी कमी देखी गई है, जो सीधे तौर पर कमी वाली श्रेणी में आती है.

जिलावार वर्षापात की स्थिति

• अत्यधिक कमी वाले जिले : साहिबगंज (-99%), गढ़वा (-93%), कोडरमा और गोड्डा (-79%), चतरा (-78%), हजारीबाग (-70%), पलामू (-66%), पाकुड़ (-63%), लोहरदगा और बोकारो (-62%), खूंटी और रामगढ़ (-61%) और सरायकेला-खरसावां (-60%). इन जिलों में बारिश की स्थिति सबसे खराब रही है.
कमी वाले जिले : पूर्वी-सिंहभूम (-56%), देवघर (-54%), लातेहार (-49%), धनबाद (-44%), गुमला (-43%), पश्चिमी-सिंहभूम (-38%), जामताड़ा (-33%), सिमडेगा (-29%), और गिरिडीह (-57%).
• सामान्य स्थिति वाले जिले : केवल दुमका जिला ऐसा रहा जहां बारिश की स्थिति सामान्य रही. यहां 214.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 4 फीसदी अधिक है. रांची की बात करें तो यहां 205 मिमी के मुकाबले 178.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य के करीब यानी -13 फीसदी है.

 

ALSO READ : झारखंड में मानसून सक्रिय : भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी , तापमान में आएगी गिरावट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *