Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: SIR-2026 अभियान का कांग्रेस जिला प्रभारी ने किया निरीक्षण

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर एवं पर्यवेक्षक राजकुमार...

चाईबासा: SIR-2026

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर एवं पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने मनोहरपुर तथा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

विवरण का सत्यापन कराने की अपील की

निरीक्षण के दौरान बीएलओ (BLO) से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से संपर्क, प्रपत्रों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की जानकारी ली गई. धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करने तथा नागरिकों से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र जमा कर अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, इंटक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व प्रत्याशी सुभाष नाग, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप, बोलकेरा प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम कोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बीएलओ उपस्थित रहे.

AlsoRead:सरकारी जमीन पर माफियाओं की नजर, तिलैया में पानी टंकी के पास ढाई कट्ठा पर कब्जे की कोशिश  

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *