Click Here
Click Here
Click Here

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच हुई अहम बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से एक शिष्टाचार मुलाकात...

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से एक शिष्टाचार मुलाकात की. राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन के साथ मरांडी की इस पहली औपचारिक मुलाकात को राज्य के आगामी सियासी समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

संगठन मजबूती और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा 

मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए इसे एक बेहद सकारात्मक बैठक बताया.  उन्होंने कहा किराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और झारखंड के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई है.इस बैठक में आगामी चुनावों और सांगठनिक विस्तार की रणनीति पर भी मंथन किया गया. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को झारखंड भाजपा के भविष्य के रोडमैप और संगठन को नए सिरे से धार देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है.

add1

Also Read: राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में 8 साल से तैनात हैं सैकड़ों पदाधिकारी, शहर की रोशनी देखना हुआ मुश्किल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *