Chaibasa:जगन्नाथपुर में प्रश्न मंच प्रतियोगिता-2026, गीता कोड़ा ने छात्रों को दिया शिक्षा और संस्कार का संदेश

Chaibasa: विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में शनिवार को विभाग स्तरीय प्रश्न मंच...

Chaibasa: विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में शनिवार को विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जमशेदपुर विभाग के विभिन्न संकुलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

गीता कोड़ा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता और ओम् के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई. झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और देश की महान विरासत से जोड़ने का काम कर रहा है.

विभिन्न विषयों में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी ज्ञान क्षमता और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

गीता कोड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है. राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने की आवश्यकता है. विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आत्मविश्वास, बौद्धिक क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याओं और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

ALSO READ: रांची: आजसू और भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल, संगठन को मजबूती मिलने का दावा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *