चाईबासा: सोनाराम सिंकू के अभिनंदन समारोह को लेकर कांग्रेस की बैठक

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को...

Chaibasa: Congress meeting regarding the felicitation ceremony for Sonaram Sinku.

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को चाईबासा परिसदन में कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त 2026 को कांग्रेस भवन, चाईबासा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी ने कहा कि सोनाराम सिंकू के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची: आजसू और भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल, संगठन को मजबूती मिलने का दावा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभिनंदन समारोह में शामिल होने की अपील

उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से 26 अगस्त को कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित स्वागत-अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा ने किया. इस अवसर पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, रितेश तामसोय, राजेश शुक्ला, नूतन बिरुवा, मासुम रजा, इम्तियाज खान, रंजीत यादव, सूरज तामसोय, आफताब आलम, जगबंधु महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, जय प्रकाश लागुरी, विजय भेंगरा, सकारी दोंगो, सिकुर गोप, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, मंजीत प्रधान, सुखलाल हेम्ब्रम, राहुल पुरती, चंद्र भूषण बिरुवा, संजय हेम्ब्रम, सोमा पुरती, मथुरा चाम्पिया, हरि राव, बासुदेव सिंकु सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *