चाईबासा: टेबो पुलिस ने बाढ़ और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Chaibasa: टेबो के पराया नदी में बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए टेबो पुलिस ने पराया गांव में स्कूली बच्चों और...

Chaibasa: टेबो के पराया नदी में बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए टेबो पुलिस ने पराया गांव में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के बीच बाढ़ से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान लोगों को बाढ़ के समय विशेष सावधानी बरतने और नदी तथा उफनते जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की गई.

बच्चों को नदी से दूर रहने की दी जानकारी

पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. ऐसे में लोग नदी के किनारे जाने से बचें और बच्चों को भी नदी के आसपास नहीं जाने दें. पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की.

रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा अभियान

इसके अलावा टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा, हेसाडीह और हिरणी इलाके में रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया.

शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की. दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और घाटी क्षेत्र में तेज गति से बाइक नहीं चलाने की सलाह दी गई. पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने और घाटी एवं घुमावदार सड़कों पर तेज गति दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है.

थोड़ी सावधानी से टल सकता है बड़ा हादसा

टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ग्रामीण और बच्चे नदी-नालों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें.उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को रोक सकती है.

ग्रामीणों ने लिया जागरूकता अभियान में हिस्सा

अभियान के दौरान सोंगरा के ग्रामीण मुंडा जगदीश मुंडा, मानकी महाता पूर्ति, सुखराम ओड़िया, सिंगराय सैंडी पूर्ति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: GM इवनिंग कॉलेज में SIR पर सेमिनार, विद्यार्थियों को SIR की बताई गई प्रक्रिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *