Hazaribagh: जीएम इवनिंग कॉलेज में बुधवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, अवधारणाओं और समसामयिक संदर्भों की जानकारी देना तथा विषय के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करना था.

SIR की उपयोगिता और प्रासंगिकता पर चर्चा
सेमिनार में जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्प डेस्क मैनेजर राजेश पंडित ने एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला/ उन्होंने विद्यार्थियों को एसआईआर की उपयोगिता, प्रक्रिया और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया.
विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
महाविद्यालय प्रभारी सह नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक एवं समसामयिक विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने एसआईआर से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने जवाब दिया. कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

