Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: 12 जुलाई को चाईबासा में जुटेंगे योग प्रतिभागी,14वीं जिला योग प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

Chaibaasa: जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में 14वीं जिला स्तरीय योग...

Chaibasa
14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

Chaibaasa: जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम का प्रायोजन एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा किया जा रहा है.

प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए भेजी गई सूचना

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों को प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए सूचना भेज दी गई है. आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.

विद्यार्थियों और योग प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील

बैठक में उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने बताया कि जो प्रतिभागी सीधे प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे विवेक भारती में अपना नामांकन करा सकते हैं. उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों और योग प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की. बैठक के अंत में सचिव दीपक प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक में रामअवतार अग्रवाल, कृष्णा दोदराजका, अरुण विश्वकर्मा, सोम कुमार नायक, संजय चिरानिया, विष्णु भूत, गोविंद अग्रवाल, घनश्याम मुंदड़ा, गौरव प्रसाद, अजय कुमार मोहता, विमान कुमार पाल, मधुसूदन पाल, सदानंद साहू, निलेश कुमार, पूजा नायक, संजीव कुमार दे, मासूमा परवीन, विजय प्रताप, राजकुमार अग्रवाल, जहांगीर आलम, सुब्रतो बनर्जी, चंदन शीट, अनामिका प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ALSO READ: बोकारो सेक्टर-6D में जर्जर सीढ़ी की रेलिंग गिरी, ऊपरी मंजिल पर दो परिवार फंसे

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *