Click Here
Click Here
Click Here

सांसद संजय सेठ ने आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का किया लोकार्पण, पुलिस प्रशासन को सौंपी चाबी

Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ की सांसद निधि से रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड तथा इटकी रोड...

Traffic Police Post
रक्षा राज्य मंत्री के साथ विधायक नवीन जायसवाल व रांची की महापौर रोशनी खलखो

Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ की सांसद निधि से रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड तथा इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप दो आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया गया. ऐसे में आज रक्षा राज्य मंत्री के साथ विधायक नवीन जायसवाल एवं रांची की महापौर रोशनी खलखो ने इन दोनों ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का लोकार्पण किया तथा पुलिस प्रशासन को समर्पित करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को इसकी चाबी सौंपी.

कर्मठ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी वर्षभर भीषण गर्मी, बारिश, ठंड और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं. ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है. इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से इन आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया गया है.

उन्होंने कहा कि इन ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के माध्यम से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी. साथ ही उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध होगा, जिससे वे और अधिक दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे.

संजय सेठ ने कहा कि जनसेवा में निरंतर समर्पित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. पुलिस बल की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास जनसेवा, सुशासन और नागरिक सुविधाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक सार्थक उदाहरण है.

ये रहे मौके पर उपस्थित 

लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री बलराम सिंह, राजू सिंह, संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, पार्षद अजीत भगत, मुकेश काबरा, श्री तरुण जायसवाल, रवि मेहता, उमेश यादव, ओम प्रकाश पांडेय, सुबेश पांडेय, संजीव चौधरी, मंटू केसरी, देवन होंडा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में खत्म होगी कागजी व्यवस्था, परीक्षा से डिग्री तक सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *