Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चैनपुर पुलिस की तत्परता से 5 दिनों से लापता बच्चा बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटबारी से लापता हुए बालक बंटी साहू को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर...

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटबारी से लापता हुए बालक बंटी साहू को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है.  इस सफलता के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई है और उन्होंने चैनपुर थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार जताया है. जानकारी के अनुसार, बंटी साहू अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है. करीब 5 दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया. घटना के बाद परिजन काफी चिंतित थे और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे. वहीं पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन में लगी हुई थी.

अभी तक नहीं मिला सुराख

शनिवार को चैनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंटी इन दिनों कहां था और किन लोगों के साथ था. पुलिस ने संकेत दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. बालक की सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है.

ALSO READ : पलामू में झामुमो की सख्त चेतावनी: बिना अनुमति गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाने पर होगी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *