Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: 5 जुलाई को चाकुलिया-धालभूमगढ़ रेलखंड में 8 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, टाटा मेमू रद्द

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत चाकुलिया-धालभूमगढ़ रेलखंड में ऑटो सिग्नलिंग का महत्वपूर्ण काम पूरा किया जाने वाला है....

Pune, India - June 30 2024: Passenger train hauled by a WAP4 electric locomotive in Indian Tricolour livery near Pune India.

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत चाकुलिया-धालभूमगढ़ रेलखंड में ऑटो सिग्नलिंग का महत्वपूर्ण काम पूरा किया जाने वाला है. इसे लेकर इस रेल खंड में 5 जुलाई की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसी क्रम में चाकुलिया-धालभूमगढ़ अप व डाउन एवं संयुक्त लाइन दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. ब्लॉक के कारण चाकुलिया-टाटा मेमू ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया जाएगा, जिससे ट्रेनें देर से चलेंगी.

रद्द रहेगी ये ट्रेन

68127 चाकुलिया-टाटा मेमू 5 जुलाई को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला परिचालन समय

12860 हावड़ा-छत्रपतिशिवाजी महाराज टर्मिनल गितांजलि एक्सप्रेस, 12872 जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस और 68014 टाटा-खड़गपुर मेमू के परिचालन समय में बदलाव हुआ है.

वहीं, 18033 /18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस गंतव्य से पहले खड़गपुर में यात्रा समाप्त करेगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो: एलेप्पी एक्सप्रेस से 7 लाख रुपये का गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *