Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की...

Ramgarh

Ramgarh: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. यह मामला जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव की है, जहां मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल अपने जमीन पर अकेले गए थे. इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद पर आपसी बहस हुई थी, जिसके बाद उनपर पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में उनकी मौत हो गई.

छुट्टी के दौरान गये थे गांव आए थे सब रजिस्ट्रार

मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के मौके पर अपने गांव आये हुए थे. मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए, जहां उनपर हमला किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: 5 जुलाई को चाकुलिया-धालभूमगढ़ रेलखंड में 8 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, टाटा मेमू रद्द

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *