पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Palamu: जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन अभियान” के तहत...

पाकुड़
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Palamu: जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन अभियान” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत पुलिस ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

120 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला शाह के रूप में की है.आरोपी के पास से पुलिस ने 120 ग्राम गांजा बरामद किया है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऑपरेशन जीवन अभियान के तहत अब तक 10 गिरफ्तार

मामले को लेकर पाकुड़ SP अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन जीवन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

ALSO READ: UPSC मेडिकल परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास जुटने पर रोक

जागरूकता और छापेमारी अभियान रहेगा जारी

SP ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जहां एक ओर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पाकुड़ पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *