कोडरमा: नवलशाही चौक पर दुकानदारों का अतिक्रमण, सड़क खाली कराने की मांग

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही चौक और बाजार रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से...

Navalshahi Chowk
नवलशाही चौक

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही चौक और बाजार रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार दुकानदारों ने सड़क पूरी तरह कब्जा कर लिया है. सड़क में बांस-बल्ली गाड़कर दुकानों को आगे बढ़ा दिया गया है. इससे वाहन चालकों और राहगीरों, खासकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत हो रही है.

प्रतिष्ठानों के सामने बेचे जा रहे ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल 

सबसे गंभीर बात यह है कि कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को बोतलों में भरकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. इससे हमेशा आग लगने का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग लगी तो पड़ोसी दुकानों को भी लाखों का नुकसान हो सकता है. होली त्योहार से पहले हुई शांति समिति की बैठक में भी ग्रामीणों ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था, लेकिन इसके बावजूद सड़क खाली नहीं की गई और जबरन खूंटा गाड़कर कब्जा किया गया है.

मामले को लेकर भाजपा नेता किशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, बीरेंदर यादव, ब्यास पासवान, रिंकू यादव, भानु यादव सहित कई लोगों ने जिला उपायुक्त से नवलसाही चौक और बाजार रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 601 यात्री पकड़े गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *