Click Here
Click Here
Click Here

Chakradharpur : बेसहारा परिवारों की मदद के लिए आगे आया वर्षा फैमिली ट्रस्ट

Chakradharpur : चंपुआ एनएसी क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले एक बेसहारा परिवार की मदद के लिए वर्षा फैमिली ट्रस्ट...

Chakradharpur : चंपुआ एनएसी क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले एक बेसहारा परिवार की मदद के लिए वर्षा फैमिली ट्रस्ट (Varsha Family Trust) आगे आया. ट्रस्ट के सदस्यों ने वार्ड निवासी अजय नायक के घर पहुंचकर अनाथ परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया.

पिछले वर्ष हुई थी संजय नायक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, अजय नायक के छोटे भाई संजय नायक की पिछले वर्ष मृत्यु हो गई थी. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गए थे. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी थी और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा था.

बच्चों की शिक्षा और जरूरतों का रखा ध्यान

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद ट्रस्ट के सदस्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान बच्चों को भोजन कराया गया, कपड़े उपलब्ध कराए गए और आर्थिक सहायता दी गई. साथ ही बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए उनका स्कूल में नामांकन कराने की पहल भी की गई.

तीन अन्य परिवारों को भी मिली सहायता

इस मौके पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष लम्बोदर महतो, चंपुआ प्रखंड अध्यक्ष रश्मि रेखा महाकुड, दुष्यंत बेहरा, शरत चंद्र खिलार, देवाशीष गिरी और सचिन दास मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष लम्बोदर महतो ने बताया कि ट्रस्ट ने चंपुआ अनुमंडल के तीन अन्य बेसहारा परिवारों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की है. उन्होंने कहा कि वर्षा फैमिली ट्रस्ट गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर है.

ALSO READ: DA बढ़ा, सैलरी में मामूली इजाफा, बैंक कर्मचारियों को कितना फायदा?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *