Click Here
Click Here
Click Here

DA बढ़ा, सैलरी में मामूली इजाफा, बैंक कर्मचारियों को कितना फायदा?

Newswave Desk: क्या आप बैंक कर्मचारी हैं ? या आपके जान-पहचान में कोई बैंक एंप्लॉई है, तो यह खबर आपके के लिए...

Newswave Desk: क्या आप बैंक कर्मचारी हैं ? या आपके जान-पहचान में कोई बैंक एंप्लॉई है, तो यह खबर आपके के लिए बेहद अहम है. जानकारी दें, की अब बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी DA में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बता दें, सरकार ने मई से जुलाई 2026 की तिमाही के लिए बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 25% से बढ़ाकर 25.70% करने का निर्णय लिया है. यानी इसमें सिर्फ 0.70% की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, बैंक कर्मचारियों और यूनियनों का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई के मुकाबले काफी कम है.

आपकी सैलरी पर कितना पड़ेगा असर ?

इस बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की सैलरी पर बहुत बड़ा नहीं होगा. अलग-अलग वेतनमान के हिसाब से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में करीब 435 रुपये से 1,050 रुपये तक का इजाफा होगा. जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 48 हजार रुपये से लेकर 1.17 लाख रुपये के बीच है, उन्हें इस DA बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा.

किसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?

स्टेज 1: 48,480 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी में करीब 435 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी.

स्टेज 10: 67,160 रुपये बेसिक पे वालों को करीब 601 रुपये प्रति माह ज्यादा मिलेंगे.

स्टेज 20: 93,960 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी में करीब 838 रुपये प्रति माह का इजाफा.

स्टेज 25: 1,08,260 रुपये की अधिकतम बेसिक सैलरी वालों को करीब 965 रुपये प्रति माह ज्यादा मिलेंगे.

DA का कैलकुलेशन कैसे हुआ?

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने 2 मई को जारी नोटिफिकेशन में बताया कि DA की नई दर मार्च 2026 तक की तिमाही के ऑल इंडिया एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AIACPI-IW) के आधार पर तय की गई है.

2026 की पहली तिमाही में CPI के आंकड़े इस तरह रहे.

जनवरी: 148.6

फरवरी: 148.5

मार्च: 149.1

इन तीन महीनों का औसत 148.73 रहा. इसे 2016 के बेस इंडेक्स 123.03 से तुलना करने पर DA बढ़ोतरी का आंकड़ा 25.70% निकला. इसी आधार पर मई से जुलाई 2026 के लिए नया DA लागू किया गया है. बताते चले की, DA बढ़ा जरूर है, लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि इतनी छोटी बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव कम नहीं होगा.

ALSO READ: मई से बढ़ेगी बैंक कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, DA में इजाफा

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *