Click Here
Click Here
Click Here

चांडिल: नौकरी के नाम पर ठगी का खेल, 10 लाख मांगने वाला युवक गिरफ्तार

Seraikela: चांडिल प्रखंड अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ में नौकरी के नाम पर ठगी करने आए एक युवक को ग्रामीणों ने...

Seraikela Kharsawan
नौकरी के नाम पर ठगी

Seraikela: चांडिल प्रखंड अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ में नौकरी के नाम पर ठगी करने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी पर JSSC PGT सहायक आचार्य की नौकरी पक्की कराने के नाम पर अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

JSSC कार्यालय के नाम से आया था फर्जी कॉल

जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक PGT अभ्यर्थी के मोबाइल पर JSSC कार्यालय के नाम से फोन आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है, लेकिन इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे. आरोपी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो नौकरी किसी दूसरे अभ्यर्थी को दे दी जाएगी.

अभ्यर्थी को हुआ शक, ग्रामीणों की मदद से आरोपी पकड़ाया

अभ्यर्थी को फोन करने वाले की बातों पर संदेह हुआ. इसके बाद उसने आरोपी को चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ चावलीबासा बुलाया. वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया.

दो चेक और ओरिजिनल दस्तावेज मांग रहा था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के बदले अभ्यर्थी से दो चेक और मूल प्रमाण पत्र जमा करने को कहा था. नौकरी लगने के बाद 10 लाख रुपये देने की बात कही गई थी. ग्रामीणों ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया, जिससे ठगी की बड़ी घटना टल गई.

आरोपी के बैग से मिले कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज

पुलिस की तलाशी में आरोपी के बैग से जेएसएससी से जुड़े कई दस्तावेज और अन्य अभ्यर्थियों के कागजात बरामद हुए हैं. पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों को निशाना बना रहा है.
ALSO READ: हजारीबाग: शादी से मुकरा प्रेमी तो घर के बाहर धरने पर बैठ गई प्रेमिका, पंचायत के फैसले के बाद लिए सात फेरे

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

चौका थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *