Click Here
Click Here
Click Here

‘केरल’ का नाम बदलकर ‘केरलम’ किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण : पीएम मोदी

PM Modi’s Kerala visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर थे. इस दौरान पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये...

PM Modi’s Kerala visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर थे. इस दौरान पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. राज्य के तटीय शहर कोच्चि में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत हुई. केरल में मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है. केरल में 2018 की बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका सराहनीय रही. धीवारा सभा 50 वर्षों से मछुआरों के अधिकारों के लिए काम कर रही है. केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन समुदाय और उनकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलें की हैं.

पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखी. इसके अलावा उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है. रेलवे क्षेत्र में भी 142 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया. साथ ही क्षेत्र में कनेक्टिविटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई.

पीएम ने पुनर्विकसित 3 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों (शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनास्सेरी रेलवे स्टेशन) का भी उद्घाटन किया. लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिसंचरण क्षेत्र और बेहतर पहुंच व्यवस्था शामिल है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *