चतरा: गिद्धौर पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, नकद व सामान के साथ एक आरोपी को दबोचा

Chatra: गिद्धौर पुलिस ने घर में चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी के...

Chatra: Giddhaur police solve theft case; one accused apprehended with cash and goods.

Chatra: गिद्धौर पुलिस ने घर में चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी के सभी सामान व नकद बरामद कर लिया गया. गिरफ्त में आए मो. रिजवान इटखोरी थाना क्षेत्र के धुना गांव का रहने वाला है. उसके पास से चोरी के 25 हजार नकद, एक छोटा बैग, लखन राणा के आधार कार्ड का छायाप्रति, एक लकडी का बना बक्सा को बरामद किया है. साथ ही एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र हांसदा ने शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि गिद्धौर गांव निवासी लखन राणा के घर में 20 अगस्त की रात चोरी हुई थी. पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर आरोपी को सामान के साथ दबोच लिया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील सिंह व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: BPSC ने रद्द की LDC टाइपिंग परीक्षा, 25 फरवरी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *