चतरा विधायक का वाट्सएप हैक, साइबर ठगो ने कई लोगों से UPI में पैसे मांगे

Ranchi: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान का साइबर ठगों ने वाट्सएप हैक कर लिया. हैक करने के बाद उनके कई जानकारों...

Chatra MLA's WhatsApp hacked; cyber fraudsters asked several people for money via UPI.

Ranchi: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान का साइबर ठगों ने वाट्सएप हैक कर लिया. हैक करने के बाद उनके कई जानकारों से रुपये की मांग है. मैसेज में कहा गया है कि मुझे आपकी मदद की जरुरत है, क्या आप मेरे नंबर पर 48000 रुपये यूपीआइ कर देंगे, मैं दो घंटे में लौटा दुंगा. उसी प्रकार एक परचित से 56000 रुपये की मांग की गयी,उन्हें भी वही मैसेज किया गया कि बहुत अर्जेंट है, दो घंटे में रिटर्न कर देंगे.

थाना में साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज

सभी से साइबर ठग मैसेज में एक ही बात मैसेज कर रहे है कि मेरा यूपीआइ काम नहीं कर रहा है, दो घंटे में रिटर्न कर दुंगा, जब एक परिचित ने उनसे नोर्मल कॉल कर बात की तो विधायक को पता चला कि उनका वाट्सएप हैक कर लिया गया है. उसके बाद उन्होंने ने नोर्मल मैसेज कर अपने सभी परिचितों को इसकी जानकारी दी और कहा कि कोई भी किसी प्रकार का पेमेंट नहीं करेगा. बाद में थाना में जाकर साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.

ALSO READ : ‘CID और स्पेशल ब्रांच को बंद कर दें क्या?’ CBI जांच की मांग पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर बोले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *