Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं

Ranchi: हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा.प्र.से.) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों से मुलाकात...

Ranchi: हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा.प्र.से.) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों से मुलाकात की. शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रशासनिक अनुभव और जिम्मेदारी के साथ नवप्रोन्नत अधिकारी राज्य में सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को गति देंगे.

बैठक में मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल रहीं.
Read Also: तकनीक से विकास की नई राह: गुमला में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *