Click Here
Click Here
Click Here

तकनीक से विकास की नई राह: गुमला में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Gumla: जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के तहत ट्राईफेड,...

Gumla: जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के तहत ट्राईफेड, क्षेत्रीय कार्यालय बिहार-झारखंड और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) गुमला के संयुक्त तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी एज अ डेवलपमेंट ड्राइवर” विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

वन धन विकास केंद्रों के सदस्य हुए शामिल

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन के अंतर्गत गठित दो वन धन विकास केंद्र तथा पीएम-जनमन के तहत गठित 10 पीवीटीजी वन धन विकास केंद्र के सदस्य और जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए.

Also Read: रांची: वॉशिंग मशीन ठीक करने के नाम पर ठगों ने महिला को लगाया 2.27 लाख का चूना

डिजिटल मार्केटिंग और AI की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वन धन विकास केंद्रों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता, डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांडिंग, उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा विक्रय के डिजिटल तरीकों के बारे में जानकारी दी गई.

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में ट्राईफेड रांची के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार, उप प्रबंधक शैलेन्द्र राजू, दिनेश रंजन और इंद्रजीत सिंह शामिल थे. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि विभाग, जेटीडीएस तथा एलडीएम गुमला पवन कुमार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई.

गुमला हाट का एक्सपोजर विजिट

सभी प्रतिभागियों को समाहरणालय परिसर स्थित गुमला हाट का एक्सपोजर विजिट भी कराया गया. यहां ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों का विक्रय किया जाता है. डीपीएम JSLPS गुमला शैलेन्द्र जारिका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *