Click Here
Click Here
Click Here

विधायक पुत्र को आशीर्वाद देने चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

चतरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. मौका था चतरा विधानसभा के सदस्य और लोजपा (रामविलास) खेमे के...

चतरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. मौका था चतरा विधानसभा के सदस्य और लोजपा (रामविलास) खेमे के कद्दावर नेता जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह उपरांत आयोजित भव्य ‘वर-वधू आशीर्वाद समारोह’ का.इस दौरान मुख्यमंत्री ने नव दंपति को उज्जवल भविष्य और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. शनिवार की दोपहर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला और राजनीतिक कार्यकर्ता सुबह से ही पलकें बिछाए बैठे थे. जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.कार्यकर्ताओं के उत्साह और मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारों के बीच सीएम ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया. हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे होटल सेलिब्रेशन इन पहुंचा. यहां आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और विधायक जनार्दन पासवान के परिवार के साथ कुछ पल साझा किए.इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह दो परिवारों का पवित्र मिलन है और वे नव दंपति के सुखद जीवन की मंगलकामना करते हैं. इस अवसर पर जनार्दन पासवान के पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। होटल से लेकर हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था.आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुनः जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिए रवाना हो गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *