रांची: कोकर से लापता 18 माह की मासूम अदिति का शव नाले से बरामद, इलाके में शोक की लहर

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से रविवार को लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची, अदिति पांडे...

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से रविवार को लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची, अदिति पांडे का अंततः दुखद अंत हो गया. मंगलवार को पुलिस ने बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से बरामद किया. इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शनिवार से लापता थी मासूम

जानकारी के अनुसार, अदिति रविवार को अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई. बच्ची की उम्र और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की. मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रांची पुलिस ने अदिति का सुराग देने वाले व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे,चूंकि घर के पास ही एक बड़ा नाला बहता है, इसलिए पुलिस को शुरू से ही अंदेशा था कि बच्ची किसी हादसे का शिकार होकर नाले में गिर गई होगी.

Read Also: नीट यूजी 2026 रद्द : पेपर लीक के साये में सरकार का बड़ा फैसला, नई तिथि की घोषणा जल्द

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *