पांकी विधानसभा के विकास और संगठन की मजबूती पर मंथन, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह का भव्य स्वागत

Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के अटल स्मृति भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित...

Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के अटल स्मृति भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी सरोज सिंह का आगमन हुआ, जिनका कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया.

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए सरोज सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया.

ALSO READ : 15 जून तक हर हाल में पूरी होगी वोटर मैपिंग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: के. रवि कुमार

क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा आम लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया.

कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सरोज सिंह के मार्गदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.

ALSO READ : कांग्रेस के प्रवक्ताओं को मिलेगा ‘राजनीतिक कम्युनिकेशन’ का गुरुमंत्र! कल से शुरू होगा प्रशिक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *