बहुमत का दावा फिर खरीद-फरोख्त का डर क्यों?: प्रतुल शाहदेव

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता...

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त और डर का बहाना बनाना झामुमो की राजनीतिक असुरक्षा, हताशा और अपने ही विधायकों पर अविश्वास को दर्शाता है. चुनाव में उम्मीदवार उतारना हर दल का संवैधानिक अधिकार है. झामुमो का यह पत्र उनके भीतर व्याप्त भारी अंतर्विरोध और अंदरूनी कलह का प्रमाण है. उन्होंने नसीहत दी कि झामुमो को केंद्रीय एजेंसियों पर माहौल बनाने के बजाय पहले अपना घर संभालना चाहिए, क्योंकि खतरा भाजपा से नहीं बल्कि उनके अपने असंतुष्ट विधायकों से है.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, कहा- ‘खेतों तक पहुंचेगा पानी, रुकेगा पलायन’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *