Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

समाहरणालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, प्रचार वाहन रवाना

Ranchi : विश्व मादक पदार्थ विरोध अभियान के तहत बुधवार को रांची समाहरणालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की...

Ranchi : विश्व मादक पदार्थ विरोध अभियान के तहत बुधवार को रांची समाहरणालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली. इस दौरान सभी ने नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. शपथ कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के विकास के लिए गंभीर चुनौती है. सभी ने यह वचन दिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के हानिकारक अवैध नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे.

प्रचार वाहर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन ने नशा मुक्ति जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक और स्वास्थय संबंधी नुकसान और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक करेगा.

 

ALSO READ : HC ने विभिन्न MP/MLA पर चल रहे मुकदमे और यथास्थिति पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *