Click Here
Click Here
Click Here

काउंटिंग में गड़बड़ी की शिकायतें खारिज, शिकायतों को चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाला बताया गया

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना जारी है. शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर...

Jharkhand State Bar Council
Jharkhand State Bar Council

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना जारी है. शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर ली गई है. लेकिन प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का समय लगेगा. रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना के दौरान चुनाव में लगाए गए गड़बड़ी के आरोप की चार शिकायतों पर निर्णय जारी किया है. उनकी ओर से सभी दावों को खारिज करते हुए शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं पर मतदान में शामिल लोगों और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाला बताया गया है.

जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

उन्होंने इनके खिलाफ स्टेट बार काउंसिल को आगे की कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया है. यह मामला धनबाद से गजेंद्र कुमार, नेहा ठाकुर, अनामिका शर्मा और अजय कुमार की ओर से मतदान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया था. इससे पहले रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने इस मामले की जांच सहायक रिटर्निंग अफसर सेवानिवृत्त जिला जज शिवनारायण सिंह को सौंपी थी. उन्होंने सभी के दावों को गहनता से जांच करते हुए मतदान केंद्र के रजिस्टर, कुल मतदान और मतदान के लिए बैलेट पेपर लेने के समय हस्ताक्षर का मिलान
किया. इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट रिटर्निंग अफसर को सौंपी, जिसके बाद जस्टिस अंबुज नाथ ने सभी दावों को खारिज कर दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *