Click Here
Click Here
Click Here

नीतीश के राज्यसभा संकेत पर कांग्रेस का हमला, कहा- BJP की राजनीतिक चाल का नया अध्याय

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात दरअसल...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात दरअसल भाजपा की एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. यह पूरी तरह से सत्ता हथियाने और अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को जनादेश दिया था, आज उसी जनादेश को राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया गया है.

भाजपा पर्दे के पीछे से राजनीति नियंत्रित कर रही

सतीश पौल मुंजनी ने आरोप लगाया कि भाजपा पर्दे के पीछे से पूरी राजनीति को नियंत्रित कर रही है और लोकतंत्र की मर्यादाओं को कमजोर करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा से जोड़-तोड़, सत्ता के लिए समझौते और जनभावनाओं को नजरअंदाज करने की रही है.

Also Read: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर सियासत गरम, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की नसीहत

CM पद को बनाया जा रहा राजनीतिक सौदेबाजी का माध्यम

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद को भी अब राजनीतिक सौदेबाजी का माध्यम बना दिया गया है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

जनता देगी जवाब

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि बिहार की जागरूक जनता सब देख रही है. सत्ता की कुर्सी के लिए किए जा रहे इस तरह के राजनीतिक प्रयोग का जवाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी.

जनहित के मुद्दों पर होनी चाहिए राजनीति

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि देश और राज्य की राजनीति को स्थिरता, विकास और जनहित के मुद्दों पर चलना चाहिए, लेकिन भाजपा लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनादेश को कमजोर करने का काम कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *